Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान संग वायरल हुई फेक वेडिंग तस्वीर पर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन

हमें फॉलो करें सलमान खान संग वायरल हुई फेक वेडिंग तस्वीर पर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन
, शनिवार, 5 मार्च 2022 (12:22 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सोनक्षी सिन्हा की फेम वेडिंग फोटो बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सलमान सोनाक्षी को रिंग पहनाते नजर आ रहे थे और एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बज बन गया था कि क्या सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी रचा ली है?

 
अब वायरल हुई इस फेक तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकते।' अपने इस कमेंट के साथ सोनाक्षी ने लाफिंग इमोजी भी बनाया है। 
 
वायरल हुई इस फेक तस्वीर पर सोनाक्षी का तो रिएक्शन आ गया है, लेकिन सलमान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सलमान खान 56 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। सलमान की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सलमान का नाम इन दिनों यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। वहीं सोनाक्षी और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियों में रहती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2022 में शादी करेंगे 'राधे श्याम' एक्टर प्रभास! इस ज्योतिषाचार्य ने किया दावा