Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द फैमिली मैन 2 क्यों है देखने लायक: 5 कारण

हमें फॉलो करें द फैमिली मैन 2 क्यों है देखने लायक: 5 कारण
, सोमवार, 7 जून 2021 (13:21 IST)
द फैमिली मैन का सीजन 2 हाल ही में अमेजन प्राइम पर ‍रिलीज हुआ है। मनोज बाजपेयी अभिनीत इस सीरिज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। दूसरे सीजन में भी पहले जैसा थ्रिल नजर आया है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। पेश है वो 5 कारण, जो इस सीरिज को देखने लायक बनाते हैं।
 
1) कहानी के टर्न और ट्विस्ट
कहानी भले अनोखी नहीं हो, लेकिन कुछ टर्न्स और ट्विस्ट ऐसे दिए गए हैं जो इसे विशेष बनाते हैं। जैसे श्रीलंकाई और पाकिस्तानियों द्वारा हाथ मिलाकर भारत में एक खतरनाक काम को अंजाम देने का प्लान बनाना, इस सीरिज की कहानी का बड़ा प्लस पाइंट है।

2) उतार-चढ़ाव वाला स्क्रीनप्ले
स्क्रीनप्ले में खूब उतार-चढ़ाव हैं। जहां एक ओर श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) के पारिवारिक जीवन की उथल-पुथल है, उसका आईटी कंपनी में जॉब करने वाला ट्रेक है, इन दोनों ट्रैक्स में इमोशन्स और कॉमेडी है। दूसरी ओर स्क्रीनप्ले में ऐसे एक्शन सीन्स और थ्रिलर सीन्स की भरमार हैं जो आपको सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करते हैं।

webdunia


3) सामंथा का किरदार
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने द फैमिली मैन 2 के जरिये डिजीटल स्पेस में कदम रखा है। इसमें उन्होंने राजी नामक किरदार अदा किया है। यह किरदार बेहतरीन तरीके से लिखा गया है। यह एक ऐसी लड़की है जिसके साथ बहुत बुरा हुआ है और वह किसी भी कीमत पर अपना बदला लेना चाहती है। वह बहुत कम बोलती है और बेहद खतरनाक है। मानसिक और शारीरिक रूप से फिट है। यह किरदार दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है। नि‍गेटिव होने के बावजूद भी सहानुभूति बटोरता है। सामंथा ने इसे बढ़िया तरीके से अभिनीत‍ किया है। उनकी आंखें बोलती हैं और दर्शक उनके आक्रोश को महसूस करते हैं।

4) अभिनय ने ऊंचा किया सीरिज का स्तर
मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शरीब हाशमी, दर्शन कुमार सहित तमाम अभिनेताओं ने अपने कैरेक्टर्स को बखूबी जिया है। सभी अपने-अपने रोल में फिट नजर आते हैं। इनका अभिनय वेबसीरिज को अलग स्तर पर ले जाता है और दर्शकों की रूचि इसमें बनी रहती है।
 

5) डायरेक्शन का दम
राज और डीके ने निर्देशक के बतौर प्रस्तुतिकरण पर खासा जोर दिया। उन्होंने शानदार लोकेशन चुनी। सीक्वेंसेस को सही क्रम में रखा और कहानी को इस तरह से पेश किया कि दर्शक टकटकी लगाए देखते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'एक हजारों में मेरी बहना' की बीजी तरला जोशी का निधन, निया शर्मा बोलीं- आपको हमेशा मिस किया जाएगा