Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#Webviral बॉलीवुड की ये स्टार्स भी हो चुकी हैं, घरेलू हिंसा की शिकार

हमें फॉलो करें #Webviral बॉलीवुड की ये स्टार्स भी हो चुकी हैं, घरेलू हिंसा की शिकार
पर्दे पर उन्हें देखकर हम न केवल उन्हें सराहते हैं, बल्कि उनकी तरह लाइफस्टाइल जीने की तमन्ना भी रखते हैं। ग्लैमर की चकाचौंध में चमकते सितारों की जगमगाहट हमें लुभाती है, लेकिन उनके पीछे छुपा घना अंधेरा कई बार इस रौशन दुनिया की ओर भी सवालिया निशान लगाता है।
हम बात कर रहे हैं, इसी जगमगाती दुनिया की उन स्टार्स की, जिन्हें टीवी पर भले ही आपने सशक्त नायिका के रूप में देखा हो लेकिन घरेलू हिंसा या मानसिक प्रताड़ना जैसे शब्द उनसे भी अनछुए नहीं रहे। ऐसी नायिकाओं की लिस्ट भी कुछ कम लंबी नहीं, जो पर्दे के पीछे घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। जानिए कौन-कौन सी हैं वे नायिकाएं ...

1 जीनत अमान - मि‍स एशिया पेसिफिर रह चुकी, बॉलीवुड की हसीना जीनत अमान के रिश्ते ग्लैमर जगत में घरेलू हिंसा के लोकप्रिय उदाहरण में से एक हैं। 70 के दशक में जीनत अमान का पहले से शादीशुदा संजय खान के साथ रिश्ता सबसे अधिक चर्चा में रहा। संजय खान द्वारा जीनत पर, किसी अन्य डायरेक्टर के साथ संबंध को लेकर आरोप लगाते हुए, जीनत के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उनके बाल पकड़ने के साथ-साथ, अपने हाथ में रखे ग्लास को जीनत के माथे पर तोड़ दिया। इसका निशान आज भी जीनत अमान की आख के पास बना हुआ है।
webdunia
 
इसके बाद जीनत अमान ने मजहर खान से विवाह किया। जीनत का यह रिश्ता भी उनके लिए दर्द भरा ही साबित हुआ। मजहर द्वारा भी जीनत मानसिक और शारीरिक हिंसा का शिकार होती रहीं। एक बार यह मामला मीडिया में भी आया, जिसके बाद जीनत ने खुलकर अपनी बात कही। मजहर के इस दुनिया को अलविदा कहने तक, जीनत ने अपने जीवन में कई बार घरेलू हिंसा का सामना किया।

2 परवीन बॉबी - बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना परवीन बॉबी, जिनकी एक अदा पर कि दिल धड़क जाते थे, अपने जीवन में मानसिक और शारीरिक हिंसा की शिकार रहीं।
webdunia


अगर कोई कहे कि वे पागलपन की मरीज थीं, तो उनके इस हाल का जिम्मेदार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी ठहराया गया। परवीन बॉबी द्वारा लगातार अमिताभ बच्चन पर किडनेपिंग और अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे। परवीन द्वारा अअमिताभ के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।

3 डिंपल कपाड़िया - डिंपल कपाड़िया का विवाह सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उस वक्त हुआ, जब उनकी उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी।
webdunia
शादी के बाद उनका शुरुआती जीवन काफी आनंदपूर्ण रहा, लेकिन राजेश खन्ना के शराब पीने की आदत बढ़ने के बाद डिंपल कपाड़िया को काफी कुछ सहना पड़ा। काफी समय तक परिस्थितियों से लड़ने के बाद डिंपल अपने दो बच्चों समेत राजेश खन्ना से अलग हो गईं।
webdunia
 
 
4 प्रिटी जिंटा - लंबे समय तक नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में रही प्रिटी जिंटा इस रिश्ते में सार्वजनिक रूप से हिंसा का शिकार हुईं, जब नेस द्वारा लोगों के सामने प्रिटी को थप्पड़ मारा गया। हालांकि इसके बावजूद प्र‍िटी, नेस के साथ पार्टनरशिप में थी, लेकिन कुछ वक्त के बाद प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ मारपीट और हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई।

5 कैटरीना कैफ - लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कैटरीना कैफ अपने पूर्व प्रेमी सलमान खान द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। सलमान खान के  आक्रमक व्यवहार से हर कोई वाकिफ है। एक बार सलमान खान को बैरिस्ता में कैटरीना को थप्पड़ मारते हुए भी देखा गया है।
webdunia

इतना ही नहीं कैटरीना के प्रति उनका रवैया कई बार मीडिया के सामने में देखा गया। इसके अलावा कोलकाता में एक दुर्गापूजा में शामिल होते वक्त भी कैटरीना इस तरह की हिंसा का शिकार हुईं। इसी कड़ी में सलमान खान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है, जो सलान खान द्वारा प्रताड़ित हो चुकी हैं।
 
webdunia
6 कंगना रनौत - कंगना रनौत ने यह बात स्वीकारी है कि उन्हें एक फिल्म डायरेक्टर द्वारा डॉमेस्टकि वॉयलेंस का सामना करना पड़ा। वहीं आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में होते हुए कंगना को कई बार शारीहिक और मानासिक हिंसा से गुजरना पड़ा। हालांकि दोनों के बीच उम्र का फासला करीब 20 साल का था, लेकिन डेटिंग के दौरान कंगना ने काफी कुछ सहन किया। यहां तक कि मारपीट के साथ उनकी प्रॉपर्टी तक को नुकसान पहुंचाया गया।

7 युक्ता मुखी -  मिस वर्ल्ड रह चुकी युक्ता मुखी ने नागपुर के होटेल व्यवसायी प्रिंस तुली से 2008 में विवाह किेया था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके बीच दूरियों ने जगह ले ली।
webdunia


युक्ता मुखी ने 2012 में पति प्रिंस के खिलाफ क्रूरता और घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज कराया।इस शादी के दौरान युक्ता को काम करने की इजाजत नहीं थी। और उनसे उनकी कमाई, प्रॉपर्टी के बारे में व अन्य जान‍कारियां ली गई।
8 श्वेता तिवारी - कसौटी जिंदगी की सीरियल से फेमस हुईं और सबकी पसंदीदा नायिका बन चुकी श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा तिवारी के बीच तलाक की वजह घरेलू हिंसा रही।
webdunia


श्वेता ने राजा पर मारपीट के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख‍ियां बटोरी थी। कुछ समय पहले ही श्वेता, अभिनव कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेमस सेलेब्रिटी के बॉडीगार्ड ने जाहिर की अंदर की बात