Publish Date: Sun, 17 Dec 2023 (12:01 IST)
Updated Date: Sun, 17 Dec 2023 (12:07 IST)
Year Ender 2023: साल 2023 मनोरंजन जगत के लिए काफी खास रहा है। इस साल कई सेलेब्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। वहीं कई सितारों के घर किलकारियां भी गूंजी है। आइए देखते हैं साल 2023 में कौन से सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं।
नेहा मार्दा-आयुष्मना अग्रवाल
नेहा मर्दा शादी के करीब 10 साल बाद 7 अप्रैल 2023 को एक बेटी की मां बनी हैं।
गौहर खान-जैद दरबार
एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने 10 मई 2023 को एक बेटे का स्वागत किया है।
करण वोहरा-बेला
एक्टर करण वोहरा शादी के करीब 11 साल बाद 10 जून 2023 को दो जुड़वां बेटों के पिता बने हैं।
तनवी ठक्कर-आदित्य कपाड़िया
एक्ट्रेस तनवी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया 19 जून को एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।
रामचरण-उपासना
साउथ स्टार रामचरण और उपासना शादी के करीब 11 साल बाद 20 जून 2023 को एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शादी के 5 साल बाद 21 जून 2023 को एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।
इशिता दत्ता-वत्सल सेठ
एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 19 जुलाई 2023 को एक बेटे का स्वागत किया है।
इलियाना डिक्रुज
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज 1 अगस्त 2023 को बिन शादी के एक बेटे की मां बनी हैं।
दिशा परमार-राहुल वैद्य
एक्ट्रेस दिशा परमार और राहुल वैद्य 20 सितंबर 2023 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।
स्वरा भास्कर-फहद अहमद
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद शादी के कुछ महीने बाद ही 23 सितंबर 2023 को एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं।
आशका गोरडिया-ब्रेंट गोबल
एक्ट्रेस आशका गोरडिया शादी के 6 साल बाद 27 अक्टूबर 2023 को एक बेटे की मां बनी हैं।