Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2018 की लोकप्रिय टॉप 10 हीरोइनें, दूसरे नंबर का नाम जान चौंक जाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2018 की लोकप्रिय टॉप 10 हीरोइनें, दूसरे नंबर का नाम जान चौंक जाएंगे
वेबदुनिया ने हाल ही में बॉलीवुड का सर्वेक्षण किया। इसमें एक सवाल था कि 2018 की लोकप्रिय अभिनेत्री आप किसे मानते हैं? परिणाम आ गए हैं। कुछ नाम चौंकाते हैं। पेश है टॉप 10 लोकप्रिय एक्ट्रेसेस। 

webdunia

 
नंबर 10 : जाह्नवी कपूर 
श्रीदेवी की बेटी ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपना करियर शुरू किया। वे लगातार चर्चा में साल भर बनी रही। 2.04% वोट पाकर वे 10वें नंबर पर रहीं। 
webdunia

नंबर 9 : तापसी पन्नू 
तापसी पन्नू ने मनमर्जियां और मुल्क जैसी फिल्मों से दिखाया कि वे कितनी दमदार एक्ट्रेस हैं। टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में 3.87% वोट पाकर वे नौवें नंबर पर रहीं। 
webdunia

नंबर 8 : श्रद्धा कपूर 
स्त्री फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता बढ़ी है। श्रद्धा को 4.28% वोट मिले और आठवां नंबर मिला। 
webdunia

नंबर 7 : कैटरीना कैफ
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और ज़ीरो जैसी असफल फिल्मों को करने का खामियाजा कैटरीना कैफ को भुगतना पड़ा है। उनकी लोकप्रियता गिरी है। 4.68% वोट पाकर वे सातवें स्थान ही पा सकीं। 
webdunia

नंबर 6 : अनुष्का शर्मा 
अनुष्का शर्मा की फिल्में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और 5.09% वोट के साथ वे छठे नंबर पर रहीं। 
webdunia

नंबर 5 : प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका की भले ही 2018 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हों, लेकिन 2018 में वे अपने रोमांस और शादी के कारण सुर्खियां बटोरती रहीं। 6.31% वोट और पांचवां स्थान दर्शाता है कि अभी भी दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। 
webdunia

नंबर 4 : करीना कपूर खान 
शादी, मां और कम फिल्म करने के बावजूद करीना कपूर खान लोकप्रियता की दौड़ में आगे चल रही हैं। 8.35% वोट हासिल कर वे चौथे नंबर पर रहीं। 
webdunia

नंबर 3 : आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट फिल्म दर फिल्म अपनी लोकप्रियता बढ़ा रही हैं। राज़ी केवल उनके स्टारडम के बल पर ही सफल रही। आलिया भट्ट को 11.20% वोट मिले और वे टॉप 3 में आ गईं। 
webdunia

नंबर 2 : सारा अली खान 
सारा अली खान का नंबर दो पर आना चौंकाने वाला है। 2018 के दिसम्बर में उन्होंने अपना करियर शुरू किया। केदारनाथ और सिम्बा के जरिये वे इतना लोकप्रिय हो गईं कि प्रियंका, करीना, आलिया और कैटरीना जैसी एक्ट्रेसेस को उन्होंने पछाड़ दिया। उन्हें 23.63% वोट मिले जो कि उनकी लोकप्रियता का सबूत है। 
webdunia

नंबर 1 : दीपिका पादुकोण 
2018 दीपिका पादुकोण के लिए खास रहा। रणवीर सिंह के साथ शादी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म। इसके जरिये वे लोकप्रियता के शिखर पर जा बैठीं। उन्हें 30.55% वोट मिले और वे टॉप पर रहीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पति पत्नी और वो के रीमेक में कार्तिक, भूमि और अनन्या