Publish Date: Thu, 05 Nov 2020 (20:01 IST)
Updated Date: Thu, 05 Nov 2020 (19:04 IST)
बिग बॉस के घर में हर तरह के लोग चुने जाते हैं। ग्लैमर का तड़का भी लगाया जाता है ताकि जिन लोगों को शो में रूचि नहीं हो वे खूबसूरती को निहारने के लिए ही शो देखते रहें। समय-समय पर एक्ट्रेस, मॉडल्स और विदेशी लड़कियां इस शो में आकर शो के ग्लैमर को बढ़ाती रही हैं।
सनी लियोनी, एली अवराम, वीना मलिक जैसे विदेशी चेहरों के साथ शर्लिन चोपड़ा, मिनिषा लांबा, पायल रोहतगी जैसी देशी लड़कियों ने मुकाबला किया है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस संभावना सेठ, मोनालिसा और श्वेता तिवारी के दीवानों की भी कमी नहीं रही है।
कई खूबसूरत लड़कियां अंतिम दौर तक पहुंची हैं, लेकिन इनमें से विजेता बहुत ही कम बन पाई हैं। आइए चर्चा करते हैं उन हॉट प्रतियोगियों की जिन्होंने बिग बॉस में अपनी खूबसूरती से दिल जीता और ग्लैमर का तड़का लगाया।
एली अवराम
स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम बिग बॉस के सीज़न सात में नजर आईं। इसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्में मिलीं।
पायल रोहतगी
बी और सी ग्रेड फिल्म करने के बाद पायल रोहतगी ने बिग बॉस सीजन 2 किया और खूब नखरे दिखाए। राहुल महाजन के साथ उनकी नजदीकियां चर्चित रहीं।
श्वेता तिवारी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सीज़न 4 में नजर आईं और दर्शकों का उन्हें इतना प्यार मिला कि वे विजेता भी बनीं।
वीना मलिक
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सीजन 4 को ग्लैमरस बनाया और शो में काफी दूर तक गईं।
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी सीजन 3 में दिखाई दी थीं।
डायना हैडन
सीज़न 2 में डायना हैडन नजर आईं।
मोनालिसा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को सीज़न 10 में काफी पसंद किया गया और बिग बॉस के ही कुछ प्रतियोगी उन्हें पसंद करने लगे।
मंदाना करीमी
ईरानी मंदाना करीमी न केवल खूबसूरत हैं बल्कि उन्होंने बिग बॉस में जोरदार तरीके से अपना पक्ष भी रखा।
राखी सावंत
बोल्ड और बिंदास राखी सावंत ने पहले सीज़न में हिस्सा लिया था।
शर्लिन चोपड़ा
वॉलपेपर क्वीन शर्लिन चोपड़ा सीज़न 3 में दिखाई दीं। फोटो में हॉट लगने वाली शर्लिन बिग बॉस में बुझी-बुझी-सी रहीं।
नोरा फतेही
मोरक्कन-कैनेडियन डांसर नोरा फतेही सीज़न 9 में दिखाई दी। उनकी कुछ लोगों से नजदीकियां इस शो के दौरान बढ़ी।
सोनाली राउत
सीज़न आठ में हिस्सा लेने आईं सोनाली राउत पहले सप्ताह ही बाहर हो गई थीं। शो के निर्माता फिर उन्हें लेकर आए और फिर उनकी लोकप्रियता बढ़ गई।
करिश्मा तन्ना
सीज़न आठ के फाइनल तक पहुंची थीं करिश्मा तन्ना। उन्होंने हर मामले में अपनी आवाज उठाई और उपेन पटेल को शो के दौरान दिल भी दे बैठी।
संभावना सेठ
बड़बोली और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेट दूसरे सीज़न में दिखाई दी।
सोफिया हयात
सोफिया हयात ने सीज़न 7 में खूब हंगामा किया। अरमान कोहली से उनकी झड़प तो पुलिस तक जा पहुंची थी।
सनी लियोनी
सनी लियोनी सीज़न पांच में नजर आईं और वे इस शो की सबसे ग्लैमरस प्रतियोगी कही जा सकती हैं। उनके आने से शो की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।
webdunia
Publish Date: Thu, 05 Nov 2020 (20:01 IST)
Updated Date: Thu, 05 Nov 2020 (19:04 IST)