बिग बॉस 14: निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य के साथ की गंदी हरकत
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के साथ इतनी गंदी हरकत की कि सारे हाउसमेट्स ने भी इसे चीप कहा।
Publish Date: Wed, 04 Nov 2020 (16:43 IST)
Updated Date: Wed, 04 Nov 2020 (16:52 IST)
बिग बॉस 14 : निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य के साथ की गंदी हरकत : नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए इस बार बिग बॉस ने नया तरीका अपनाया। उन्होंने दो लोगों को साथ बुलाया। बीच में एक मास्क रखा। कहा जिसके हाथ में मास्क रहेगा वो बच जाएगा और दूसरा अपने आप नॉमिनेट हो जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए राहुल और निक्की आमने-सामने थे। निक्की अपना नाम अनाउंस होते ही पहले पहुंच गईं और मास्क पर कब्जा जमा लिया।
इस पर राहुल ने कहा कि यह सही नहीं है। उनका इंतजार करना था। निक्की ने इस पर कहा कि ये सूझबूझ है। यहां तक भी निक्की सही लग रही थी।
राहुल ने कहा कि वे जोर-जबरदस्ती से निक्की से मास्क छीन लेंगे। इस पर निक्की ने कहा कि छीन सकते हो तो छीन लो। राहुल ने कहा कि इससे निक्की को चोट पहुंच सकती है, पर निक्की नहीं मानी।
राहुल ने निक्की से मास्क छीनने की कोशिश की। जब निक्की को लगा कि वे राहुल का मुकाबला नहीं कर पाएंगी तो उन्होंने मास्क अपने पेंट के अंदर छुपा लिया। निक्की की इस गंदी और चीप हरकत पर राहुल ने आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि ये गलत है। अब वे मास्क कैसे निकालेंगे?
शराफत का तकाजा था कि राहुल रूक गए। उन्होंने निक्की को समझाने की कोशिश की, लेकिन निक्की ने अपनी बेशर्मी भरी हरकत जारी रखी। अंत में बजर बज गया और निक्की इस टास्क में विजयी हुई और राहुल नॉमिनेट हुए।
राहुल बाद में रोने लगे। घर वालों ने निक्की की इस हरकत को घटिया बताया, लेकिन निक्की पर इसका कोई असर नहीं हुआ।