Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार ने शाहरुख-आमिर-सलमान को पीछे छोड़ा और बनाया नया रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार ने शाहरुख-आमिर-सलमान को पीछे छोड़ा और बनाया नया रिकॉर्ड
2.0 के जरिये अक्षय कुमार ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया और पलक झपकते ही वे आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपस्टार्स से आगे निकल गए। 
 
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें सारी भाषाओं का कलेक्शन आ गए हैं। यह किसी भी फिल्म का पहले दिन का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। पहले नंबर पर बाहुबली 2 है जिसने लगभग 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन किया था। 

webdunia

 
2.0 में रजनीकांत और बाहुबली 2 में प्रभास हैं। ये दोनों ही दक्षिण भारतीय सितारे हैं। बॉलीवुड सितारों की बात की जाए तो पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड अब तक आमिर खान के नाम पर था। दिवाली 2018 पर रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करण मिला कर लगभग 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
अब आमिर को पछाड़ कर अक्षय कुमार आगे हो गए। वे सलमान और शाहरुख से भी आगे हो गए हैं। वे ऐसे बॉलीवुड हीरो बन गए हैं जिनकी फिल्म ने पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन किया है। 2.0 के जरिये उन्होंने सभी को मात दे दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2.0 के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही HD प्रिंट में हुई लीक