Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दाऊद का किरदार निभाना दिलचस्प था : सिद्धांत कपूर

हमें फॉलो करें दाऊद का किरदार निभाना दिलचस्प था : सिद्धांत कपूर
शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर 'हसीना पारकर' में दाऊद का किरदार निभा रहे हैं। पेश है सिद्धांत से बातचीत: 
हसीना को लेकर क्या कहेंगे? 
उत्साहित हूँ, प्रोमो को तो अच्छा रिस्पांस मिला है।  
 
रोल के लिए क्या ब्रीफ मिली थी?
काफी चैलेंजिंग करैक्टर है, दाउद का किरदार ऋषि कपूर, सोनू, अक्षय जैसे कलाकारों ने बेहतरीन ढंग से निभाया है।  मुझे बस यही लगता था कि थोड़ा अलग करें।  स्क्रीन पर दाऊद के किरदार को निभाना दिलचस्प था। 
 
कोई अंडरवर्ल्ड से फ़ोन तो नहीं आया ?
नहीं, मैं उन सब चीजों से दूर रहता हूँ। मैं अपना किरदार निभाता हूँ और आगे बढ़ जाता हूँ। अगली फिल्म में मुझे आर्मी अफसर का किरदार भी मिला है। 
 
पिता शक्ति कपूर के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
वो चलती फिरती एंटरटेनमेंट की दुकान हैं। अंदर से वे बहुत ही अच्छे इंसान हैं। अपने काम के प्रति बहुत ही डेडिकेटेड हैं। लोग उन्हें परदे पर विलेन के रूप में देखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत ही अलग हैं. 
 
श्रद्धा के साथ कैसा रिलेशन है?
हम दोनों बहुत ही अच्छे भाई बहन हैं, बचपन से लेकर अभी तक लड़ाई झगड़े नहीं हुए। श्रद्धा बहुत ही स्ट्रॉन्ग और काम के प्रति फोकस लड़की है। श्रद्धा अपने आप से प्यार करती और बहादुर लड़की भी है। 
 
डैड की बायोपिक पर बातचीत चल रही है ?
अभी तक ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। 
 
आने वाली फिल्में?
पहले पलटन है जिसकी जमकर तैयारी कर रहा हूँ। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि कैसे मना रहे हैं टीवी सेलेब्स