Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात

हमें फॉलो करें सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात
, बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (13:14 IST)
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों से खबरें आ रही है कि सुनिधि और उनके पति मशहूर म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों कुछ समय से अलग रह रहे हैं। अब इन खबरों पर हितेश सोनिक का रिएक्शन आया है। 
 
खबरों के अनुसार जब इस बारे में सुनिधि से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। हालांकि जब उनके पति हितेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया। 
 
उन्होंने कहा, यह सच नहीं हैं। जब हितेश से कहा गया कि उनकी पत्नी सुनिधि ने तो इस खबर को कन्फर्म किया है और नहीं इसे खारिज किया है, तो इस पर उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि सुनिधि इस पर कॉमेंट नहीं करना चाहती हों क्योंकि यह बेहद अपमानजनक खबर हैं और इसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।' 
 
हितेश ने कहा कि वह सुनिधि के साथ एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं। हम एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। मैं घर की साफ-सफाई में इतना बिजी हूं कि मैंने तो इस खबर को पढ़ भी नहीं पाया। लॉकडाउन में हम लोगों ने अपने घर का काम बांट लिया है। हो सकता है कि वह (सुनिधि) मेरी साफ-सफाई से खुश न हों और शायद इसीलिए ऐसी खबरें आनी शुरू हो गईं।
 
बता दें कि सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2012 में सुनिधि ने हितेश सोनिक से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम तेग़ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, शहर के 8 होटलों में किए ये इंतजाम