Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूजा भट्ट मेरी बेटी नहीं होती तो शादी कर लेता, यह कह कर महेश भट्ट ने मचा दी थी सनसनी

हमें फॉलो करें पूजा भट्ट मेरी बेटी नहीं होती तो शादी कर लेता, यह कह कर महेश भट्ट ने मचा दी थी सनसनी
, शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (18:33 IST)
भट्ट फैमिली सदैव ही बोल्ड और बिंदास रही है। जो दिल में है उसे छिपाने में उन्होंने कोई परहेज नहीं किया। फिर दुनिया कुछ भी सोचे। दुनिया की ऐसी की तैसी वाली सोच पर वे सदैव चले। महेश भट्ट ने कई बार ऐसी बातें कहीं जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया। उनकी बेटी पूजा भट्ट भी इस मामले में कम नहीं है। 
 
पूजा, महेश की पहली पत्नी की बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट भी है। बाद में महेश ने सोनी राजदान से शादी की। सोनी और महेश की दो बेटियां हैं, आलिया और शाहीन भट्ट। 
 
बिंदासपन वाले गुण पूजा भट्ट में भी आए। उन्होंने फिल्म 'डैडी' से अपना करियर आरंभ किया और अपनी पहली फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। दिखाया कि वे एक समर्थ अभिनेत्री हैं। 

webdunia

 
पूजा ने अपना करियर सीरियसली नहीं लिया वरना वे बहुत आगे जाती। अभिनय की बजाय वे ऐसी हरकतों में ज्यादा व्यस्त रहीं जो उन्हें सुर्खियों में रखे। जिसे उनकी बोल्ड इमेज को मजबूती मिले। वे बहुत आधुनिक समझी जाए। 
 
उस समय एक फिल्मी पत्रिका के लिए पूजा ने फोटो शूट करवाया। कवर पर छपे फोटो में वे पिता ने साथ नजर आईं। पूजा और महेश लिप्स पर किस करते दिखाई दिए। साथ ही महेश का कोट भी था- 'यदि पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता।' 
इस फोटो और महेश के वाक्य ने तहलका मचा दिया। खूब आलोचना की गई। पर महेश और पूजा ने दुनिया की कब परवाह की थी जो तब करते। 
 
पूजा ने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, जख्म, सर, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, सातवां आसमान जैसी कुछ उम्दा फिल्में दी। बाद में निर्देशन के मैदान में उतरीं। 
 
पाप (2003), हॉलिडे (2006), धोखा (2007), कजरारे (2010) और जिस्म 2 (2012) उन्होंने निर्देशित की, लेकिन एक्टिंग जैसी सफलता डायरेक्शन में पूजा को नहीं मिली। शराब की लत ने भी उनका अहित किया, जिससे बाद में उन्होंने छुटकारा पा लिया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका निभाना रणवीर सिंह के लिए नहीं था आसान