Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वर्ष 2021 की सबसे बकवास 10 फिल्में, सलमान खान की राधे टॉप पर

हमें फॉलो करें वर्ष 2021 की सबसे बकवास 10 फिल्में, सलमान खान की राधे टॉप पर
, शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (12:54 IST)
वेबदुनिया ने अपने सर्वेक्षण में यूजर्स से सवाल पूछा था कि वे साल 2021 की सबसे बकवास फिल्म किसे मानते हैं? कई वोट्स मिले अलग-अलग फिल्मों को। अब परिणाम आ गया है और वो इस प्रकार है: 

बकवास फिल्म नंबर 10 : सनक
webdunia
विद्युत जामवाल की फिल्म सनक को 1.7 प्रतिशत वोट मिले और इस तरह से इस फिल्म को इस लिस्ट में दसवां नंबर हासिल हुआ। ओटीटी पर रिलीज यह थी तो थ्रिलर फिल्म, लेकिन बोरियत से भरी हुई। 

बकवास फिल्म नंबर 9 : मुंबई सागा
webdunia
जॉन अब्राहम की मुंबई सागा थिएटर में रिलीज होकर फ्लॉप रही और ओटीटी पर भी खास पसंद नहीं की गई। बकवास फिल्मों की लिस्ट में इस मूवी को 3.4 प्रतिशत वोट मिले और यह नौवें नंबर पर रही।

बकवास फिल्म नंबर 8 : रूही 
webdunia
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव को लेकर हॉरर प्लस कॉमेडी डालकर रूही बनाई, लेकिन दर्शक फिल्म देख बाल नोंचते रहे। 3.6 प्रतिशत वोट हासिल कर रूही आठवें नंबर पर रही। 

बकवास फिल्म नंबर 7 : तड़प 
webdunia
अहान शेट्टी ने तड़प से डेब्यू किया जो दक्षिण भारतीय फिल्म का ‍हिंदी रीमेक है। फिल्म खास पसंद नहीं की गई। 6.8 प्रतिशत ने इसे बकवास माना और लिस्ट में यह सातवें नंबर पर रही। 

बकवास फिल्म नंबर 6 : बंटी और बबली 2 
webdunia

 
बंटी और बबली का दूसरा भाग देख लगा कि यह बनाया ही क्यों गया? दर्शक झांसे में नहीं आए और फिल्म फ्लॉप रही। लगभग सात प्रतिशत को यह साल की सबसे बकवास फिल्म लगी। 

बकवास फिल्म नंबर 5 : द गर्ल ऑन द ट्रेन
परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन ओटीटी पर आई और सिर दुखाने वाले साबित हुई। 8.5 प्रतिशत वोट मिले और यह पांचवें नंबर पर आई। 

बकवास फिल्म नंबर 4 : भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 
webdunia
अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही जैसे सितारों से सज्जित यह फिल्म जिसने भी देखी हैरान रह गया। एक्टिंग, स्क्रिप्ट, डायरेक्शन का कोई पता नहीं। लगभग 9 प्रतिशत लोगों को यह सबसे बकवास फिल्म लगी और यह चौथे नंबर पर रही। 

बकवास फिल्म नंबर 3 : हंगामा 2 
शिल्पा शेट्टी और परेश रावल को लेकर हंगामा का सीक्वल हंगामा 2 नाम से बनाया गया जो बहुत ही बचकाना साबित हुआ। 15.51 प्रतिशत लोगों को यह साल 2021 की सबसे बकवास फिल्म लगी। 

बकवास फिल्म नंबर 2 : सत्यमेव जयते 2 
webdunia
2021 में कई घटिया सीक्वल रिलीज हुए। बंटी और बबली, हंगामा के बाद सत्यमेव जयते 2 का सीक्वल रिलीज हुआ। मसाला फिल्म के नाम से इसे प्रचारित किया गया, लेकिन इस फिल्म को पूरे समय देखना आसान नहीं था। ट्रिपल रोल में जॉन अब्राहम ने निराश किया। लगभग 19 प्रतिशत लोगों को यह मूवी 2021 की सबसे बकवास फिल्म लगी। 

बकवास फिल्म नंबर 1 : राधे
webdunia
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे’ को ओटीटी पर रिलीज किया जिसमें कुछ भी नया नजर नहीं आया। फिल्म बचकानी थी। प्रभुदेवा का घटिया निर्देशन फिल्म को ले डूबा। लगभग 26 प्रतिशत लोगों को यह साल की सबसे बकवास फिल्म लगी और इस लिस्ट में यह नंबर वन बनी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोना' हुई पोस्टपोन, मेकर्स जल्द करेंगे नई रिलीज डेट की घोषणा