Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Oscars 2022 : जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं 94वां अकादमी अवॉर्ड्स समारोह

हमें फॉलो करें Oscars 2022 : जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं 94वां अकादमी अवॉर्ड्स समारोह
, गुरुवार, 24 मार्च 2022 (14:07 IST)
94वें अकादमी अवॉर्ड्स का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना की वजह से बीते तीन साल तक यह अकाडमी अवॉर्ड्स नहीं हुआ था। लेकिन इस साल ऑस्कर अवॉर्ड समारोह काफी ग्रैंड होने वाला है। समारोह में इस साल की बेहतरीन फिल्मों को पुरस्कार दिया जाएगा।

 
94वें अकादमी अवार्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 27 मार्च को होने जा रहा है। इस अवॉर्ड्स शो में कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यह अवॉर्ड शो देखने के लिए भारतीय फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। जानिए ऑस्कर अवॉर्ड भारत में कब और कहां देख सकते हैं...
 
94th एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज पर जाएगा। भारत में सोमवार, 28 मार्च को इसका टेलीकास्ट देख सकते हैं। अमेरिका में 27 मार्च, रात 8 बजे ईटी (वेबसाइट) और शाम 5 बजे पीटी (वेबसाइट) में लाइव होगा लेकिन भारत में अकादमी अवार्ड्स 28 मार्च, सुबह 5.30 बजे से देख सकते हैं।
 
वेबसाइटस के साथ-साथ टीवी चैनल पर भी यह शो देखा जा सकता है। स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज पर सुबह 6.30 बजे यह शो ऑन एयर होगा। इस बार के ग्रैंड इवेंट को तीन-तीन बड़े सितारे साथ में मिलकर होस्ट करेंगे जिनमें कॉमेडियन एमी शूमर, रेजिना हॉल और वांडा साइक्स शामिल हैं। 
 
ऑस्कर 2022 में भारत की तरफ से सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री को नॉमिनेशन मिला है। दिल्ली की दो फिल्म निर्माताओं- रिंतु थॉमस और सुष्मित घोष ने यह डॉक्यूमेंट्री बनाई है। उनकी डॉक्यूमेंट्री का नाम 'राइटिंग विद फायर है। यह डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म एक दलित महिला पत्रकार द्वारा चलाए जा रहे अखबार की यात्रा के बारे में है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डीएनईजी के चेयरमैन और सीईओ नमित मल्होत्रा ने बढ़ाया भारत का गौरव, ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में प्राप्त हुआ नामांकन