Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आमिर सीख रहे है जादू!

Advertiesment
आमिर खान
इन दिनों आमिर खान का एक बहुत ही बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है जो करण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। आमिर इस वीडियो में जादू सीखते नज़र आ रहे हैं और करण सिंह जादू कर रहे हैं। वीडियो में करण अपने कार्ड्स की जादूगरी दिखाते हुए आमिर से बातें भी कर रहे हैं और वाकई उन्होंने अपने जादू से वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। यहां आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव और कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो मजेदार है। 
 
करण सिंह एक मशहूर जादुगर हैं जो कि कई सेलीब्रिटिज़ के साथ स्टेज शेयर कर उन्हें अपनी मैजिक ट्रिक्स से चौंका चुके हैं। करण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं आमिर खान की एक हाउस पार्टी में था और हमने सोचा की इस को फिल्माया जाए। इसे देखें और शेयर करें। जिन्हें यह ट्रिक समझ आ जाए वो मुझे मैसेज करे। वीडियो की खराब क्वालिटी के लिए माफी। 
 
आमिर जल्द ही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने एक खास लुक अपनाया हुआ है जो इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसा रहा बादशाहो और शुभ मंगल सावधान का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन