Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं आराध्या पटेल करने जा रहीं टीवी डेब्यू, 'तू धड़कन मैं दिल' में निभाएंगी लीड रोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Star Plus Show

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 20 जून 2025 (17:47 IST)
स्टार प्लस का नया शो 'तू धड़कन मैं दिल' एक ऐसी कहानी लेकर आया है जो दिल को छू जाती है। इसमें एक नन्ही बच्ची 'दिल' की मासूमियत और जज़्बे को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस प्यारे किरदार में चाइल्ड एक्ट्रेस आराध्या पटेल नज़र आ रही हैं, जो इस शो के ज़रिए पहली बार टीवी फिक्शन की दुनिया में लीड रोल कर रही हैं। 
 
हालांकि आराध्या टीवी के लिए नई हैं, लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वो पहले ही जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। लोगों ने उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ एक फेमस ज्वेलरी ब्रांड के एड में देखा है, जो पूरे देश में काफी पसंद किया गया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब आराध्या स्टार प्लस के मच अवेटेड शो तू धड़कन मैं दिल से अपने टेलीविज़न डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो का प्रोमो पहले ही इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है, और 'दिल' के किरदार को लेकर बातचीत भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस छोटी सी स्टार पर टिकी हैं, जो अपने मासूम लेकिन मजबूत किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो तू धड़कन मैं दिल में आराध्या एक छोटी सी लेकिन बड़ी सोच वाली बच्ची 'दिल' का किरदार निभा रही हैं, जो ज़िंदगी की चुनौतियों का सामना मासूमियत और हिम्मत के साथ करती है। इस कहानी में प्यार, परिवार के रिश्ते और वो अटूट बंधन दिखाए गए हैं जो एक बच्चे की नजर से और भी गहरे लगते हैं। आराध्या का 'दिल' के रूप में अभिनय इतना सच्चा और दिल से जुड़ा हुआ है कि हर उम्र का दर्शक इस किरदार से खुद को जोड़ पाएगा। 
 
अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और आराध्या पटेल की शानदार परफॉर्मेंस के साथ तू धड़कन मैं दिल दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो ज़िंदगी की मुश्किलों और खुशियों को एक नए नजरिए से दिखाता है, और याद दिलाता है कि प्यार और हौसले में कितनी ताकत होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व संगीत दिवस विशेष: विभिन्न भाषाओं में 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ श्रेया घोषाल भारत की नंबर 1 गायिका