Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 (17:02 IST)
Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 (17:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में बीएसएफ के पिछले 50 सालों की सबसे बड़ी ऑपरेशन की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी के साथ सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिका में हैं। सिनेमाघरों में प्रशंसा बटोरने के बाद अब इस फिल्म को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा को देख सकते हैं।
प्राइम वीडियो ने 'ग्राउंड जीरो' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। ग्राउंड जीरो अब प्राइम वीडियो पर दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है। असल घटनाओं से प्रेरित ग्राउंड जीरो की कहानी कश्मीर के तनाव भरे माहौल में बसाई गई है।
फिल्म में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की दो साल तक चली जबरदस्त पड़ताल को दिखाया गया है, जिसमें 2001 के संसद हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश की गई। ये फिल्म हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, हिम्मत और चालाकी को सलाम करती है।
ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों की असली और पेचीदा हकीकत को दिखाती है। मिशन कितना जोखिम भरा था, ये भी साफ नजर आता है। साथ ही उन जवानों की देशभक और कुर्बानी को भी पूरे सम्मान के साथ पेश किया गया है, जिनकी वजह से देश ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें