Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पूर्व पति विवेक का निधन, मराठी सिनेमा के थे फेमस चेहरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Reema Lagoo's husband dies

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 20 जून 2025 (12:20 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन हो गया है। विवेक मराठी सिनेमा और टीवी की दुनिया के जाना पहचाना नाम थे। 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विवेक के निधन की जानकारी विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
रीमा लागू ने जहां हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया। वहीं विवेक मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में खूब सक्रिय रहे। रीमा और विवेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। फिल्मों में आने से पहले रीमा मुंबई के यूनियन बैंक में काम करती थीं। इसके साथ वह ‍थिएटर कर रही थीं। 
 
विवेक भी रीमा के साथ बैंक में ही काम करते थे और वो भी थिएटर में रुचि रखते थे। ‍अभिनय की वजह से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 1978 में रीमा और विवेक ने शादी रचा ली। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों अलग हो गए थे। 
 
विवेक गोदावरी ने काय केले, अग्ली, व्हाट अबाउट सावरकर? और 31 दिवस (2018) जैसे शोज में काम कर चुके थे। टीवी शो, मराठी फिल्मों में वह एक उम्दा अभिनेता और निर्देशक के तौर पहचान रखते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एबीसीडी फेम एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने विदेश में गुपचुप रचाई शादी, वायरल हुई वेडिंग तस्वीरें