Publish Date: Mon, 06 Jun 2022 (17:30 IST)
Updated Date: Mon, 06 Jun 2022 (17:34 IST)
बॉबी देओल अभिनीत वेबसीरिज आश्रम 3 को फैंस ने हाथों-हाथ लिया। 3 जून से एमएक्स प्लयेर पर स्ट्रीमिंग हुई इस सीरिज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। जैसे ही यह सीरिज आई इसने धूम मचा दी।
मात्र 32 घंटे में इसे 100 मिलियन व्यूज मिल गए और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस सीरिज के पहले दो सीजन भी ब्लॉकबस्टर रहे थे और अब तीसरे सीज़न भी खूब पसंद किया जा रहा है।
आश्रम में लीड रोल निभा रहे बॉबी देओल ने बताया है कि इस सीरिज का चौथा सीज़न भी आएगा। प्रकाश झा द्वारा निर्मित आश्रम 3 में इस बार हॉट एक्ट्रेस ईशा देओल भी नजर आई हैं।