Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राखी सावंत के चंगुल से बाहर निकल एक्टर ने की शादी

हमें फॉलो करें राखी सावंत के चंगुल से बाहर निकल एक्टर ने की शादी
शादी के इस सीज़न में टीवी सेलीब्रिटीज़ भी शादी कर रहे हैं। हाल ही में गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी ने शादी कर सुर्खियां बटोरी थी। अब खबर है कि एक्टर अभिषेक अवस्थी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता गोस्वामी से शादी कर ली है। 
 
अभिषेक और अंकिता करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे और इन्होंने 5 फरवरी 2017 को अपने घरवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। अब ठीक एक साल बाद 6 फरवरी 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 
 
मुंबई में हुई इस शादी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ही मौजूद थे। रिसेप्शन में कई टीवी सेलीब्रिटीज़ शामिल हुईं। अर्शी खान, हिमांशु मल्होत्रा, कुणाल सिंह, स्वीटी वालिया सहित टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद थे। अभिषेक और अंकिता बहुत खुश नज़र आ रहे थे। दोनों ने सगाई के बाद ग्रीस में प्री-वेडिंग शूट भी कराया था। 
 
 
इससे पहले अभिषेक, एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों 3 साल तक साथ रहे लेकिन राखी और उनके बीच बहुत गलत चीज़ें हो गई थी जिसकी वजह से अभिषेक ने राखी को छोड़ दिया था। अभिषेक, राखी के साथ उनके रिलेशनशिप को शेमफुल पास्ट कहते हैं। हालांकि अब वे अंकिता के साथ काफी खुश हैं।

सगाई के बाद अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा अंकिता जैसी लड़की से शादी करना चाहते थे, जो फाइनली मुझे मिल चुकी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा और टाइगर की लव स्टोरी में जैकलीन क्या कर रही हैं?