Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खूबसूरत तस्वीर शेयर कर आलिया भट्ट ने किया अपने पिता महेश भट्ट को बर्थडे विश, लिखा खास पोस्ट

हमें फॉलो करें खूबसूरत तस्वीर शेयर कर आलिया भट्ट ने किया अपने पिता महेश भट्ट को बर्थडे विश, लिखा खास पोस्ट
, शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (11:39 IST)
बॉलीवुड के मशहुर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी आलिया भट्ट ने उन्हें सोशल मीडिया पर स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।


आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आलिया पोज देती दिख रही हैं जबकि महेश भट्ट पिता फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। व्हाइट टीशर्ट में आलिया बेहद क्यूट लग रही हैं। 
 
webdunia
आलिया भट्ट ने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ अपने पिता को बर्थ डे विश करते हुए लिखा, 'हेलो पॉप्स, आपको पिछले 26 सालों से जानना बहुत अच्छा रहा... आप एक अच्छे व्यक्ति हैं। शायद सबसे अच्छे और सबसे बुद्धिमान... आप बहुत मजाकिया भी हैं... क्या मैंने आपको बताया कि मैं ऐसा सोचती हूं कि आप सुपर टैलंटेड भी हैं? 
 
webdunia

आलिया ने लिखा, हैपी बर्थडे डैडी... आप मुझे हर दिन चौंका देते हैं। आपके जैसा कोई नहीं है, मैं दोबारा कहती हूं कोई नहीं... आई लव यू।

महेश भट्ट अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्हें लोरिएन ब्राइट लोरेन ब्राइट से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। लोरिएन से महेश भट्ट के दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट थे।
यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और महेश भट्ट अपने बच्चों और पत्नी से अलग हो गए। महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी। जिसके लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम धर्म अपनाया था। सोनी राजदान और महेश भट्ट की दो बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।
 
लंबे समय बाद महेश भट्ट 'सड़क 2' से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटियां आलिया भट्ट और पूजा भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रद्धा कपूर के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, दीपिका पादुकोण की जगह इस फिल्म में आएंगी नजर!