Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या शूटिंग के दौरान उबासी ले रही थीं अनुष्का शर्मा, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी सफाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या शूटिंग के दौरान उबासी ले रही थीं अनुष्का शर्मा, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी सफाई
, गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (17:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह शूटिंग के दौरान उबासी लेते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक या दो जगह नहीं, बल्कि कई जगह अनुष्का उबासी लेती दिखाई दे रही हैं। 
एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए सफाई भी दी है। अनुष्का शर्मा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'नहीं, मैं काम के दौरान उबासी नहीं ले रही थी, बिल्कुल भी नहीं।' 
 
इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अनुष्का के फैंस उन्हें क्यूट कह रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अनुष्का की इस वीडियो पर कमेंट किया है।
 
अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ संग फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। उसके बाद से अनुष्का शर्मा द्वारा अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की गई है। हालांकि वह कई विज्ञापनों में नजर आती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो में सवार हुए अक्षय कुमार, 2.5 घंटे का सफर 20 मिनट में किया पूरा