Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कर रही हैं धुआंधार प्रचार, देखिए फोटो

हमें फॉलो करें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कर रही हैं धुआंधार प्रचार, देखिए फोटो
हर बार की तरह इस बार का लोकसभा चुनाव भी बॉलीवुड सितारों के रंग में रंगा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई पुराने दिग्गज राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं तो वहीं बहुतों ने इस साल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। इनमें से एक हैं बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर।
 
webdunia
लंबे समय से फिल्मों से दूर उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को मुंबई नॉर्थ सीट से अपना संसदीय उम्मीदवार बनाया है। 
 
webdunia
हाल ही में उर्मिला मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के साथ बोरीवली में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आईं।
 
webdunia
उर्मिला मांतोडकर बीजेपी के दिग्गज नेता गोपाल शेट्टी के सामने चुनाव लड़ रही है। उन्होंने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपए घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
(सभी फोटो- गिरीश श्रीवास्तव)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिना हेलमेट के बाइक की सवारी करना सारा अली खान को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत