Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 (12:35 IST)
Updated Date: Sat, 11 Nov 2023 (12:37 IST)
Dolly Sohi diagnosed with cancer: मनोरंजन जगत से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ चुकी हैं। वही अब टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को लेकर खबर आई है कि वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है।
तस्वीर में डॉली सोही बाल्ड नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने टेस्ट और ट्रीटमेंट की जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं।
डॉली ने लिखा, अपना प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सभी का शुक्रिया। जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते है, लेकिन अगर आपके पास इससे लड़ने की क्षमता है तो आपकी राह आसान हो जाती है। यह आप तय करेंगे कि आपको आपका सफर कैसे तय करना है, सफर यहीं खत्म करना है या बचे रहना है। कैंसर या सर्वाइवर ऑफ जर्नी।
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 6-7 महीने तक लक्षण दिखाई दे रहे थे, लेकिन इसके बारे में पता नहीं था, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया। जब दर्द असहनीय हो गया, तब वो अपनी गायनोलॉजिस्ट के पास गईं और टेस्ट कराएं। पहले उन्हें बताया गया कि यूट्रेस निकलवाना होगा, लेकिन बाद में हुए टेस्ट से पता चला कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है।
बता दें कि डॉली सोही को टीवी सीरियल 'परिणीति' से जबरदस्त पहचान मिली है। वह भाभी, कलश, मेरी आशिकी तुम से ही और कुसुम, हिटलर दीदी, देवों के देव... महादेव और 'कुमकुम भाग्य' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें