Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइबर ठगी की शिकार हुईं एक्ट्रेस नगमा, खाते से उड़ाए इतने रुपए

हमें फॉलो करें साइबर ठगी की शिकार हुईं एक्ट्रेस नगमा, खाते से उड़ाए इतने रुपए

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 13 मार्च 2023 (15:28 IST)
साइबर ठगी के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस और नगमा मोरारजी भी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। नगमा ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नगमा के साथ लगभग 1 लाख रुपए की ठगी हुई है। 

 
नगमा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 419, 66सी और 66डी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा के केवाईसी साइबर धोखाधड़ी गिरोह ने 99,998 रुपए में ठग लिए। नगमा के साथ 28 फरवरी को उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। 
 
बताया जा रहा है कि नगमा के पास एक मैसेज आया कि आज रात को उनके मोबाइल की नेट बैंकिंग ब्लॉक कर दी जाएगी। अगर सुविधा जारी रखनी है तो उन्हें अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट करना होगा। पैन अपडेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक किया तो ओटीपी मांगा गया। नगमा ने जैसे ही ओटीपी अपडेट किया, उनके अकाउंट से 99,998 रुपए डेबिट हो गए।
 
पिछले दो हफ्तों में इस तरह की ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले हफ्ते तक मुंबई साइबर सेल ने ऐसे मामलों में 70 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थीं। मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि 300 से अधिक सिम कार्ड की पहचान की गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सतीश कौशिक मौत केस : विकास मालू की पत्नी को पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया