Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिले ऑस्कर अवॉर्ड को निर्देशिका कार्तिकी गोंजाल्विस ने मातृभूमि भारत को किया समर्पित

हमें फॉलो करें 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिले ऑस्कर अवॉर्ड को निर्देशिका कार्तिकी गोंजाल्विस ने मातृभूमि भारत को किया समर्पित

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 13 मार्च 2023 (13:03 IST)
तमिल भाषा की डॉक्टूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने 'डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीत है। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के इस वृत्तचित्र ने इस श्रेणी में हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट को मात दी। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया था जबकी इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया था।

 
कार्तिकी गोंजाल्विस ने ऑस्कर अवॉर्ड स्वीकार करते हुए इसे अपनी 'मातृभूमि भारत' को समर्पित किया। उन्होंने कहा, मैं आज यहां हमारे और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन, मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।
 
उन्होंने कहा, अकादमी का हमारी फिल्म को सराहने, मूल निवासियों और जानवरों पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया। नेटफ्लिक्स का हम पर विश्वास करने, मेरी निर्माता गुनीत के साथ अपनी आदिवासी समझ को साझा करने के लिए बोमन और बेली का शुक्रिया। मेरी पूरी टीम के साथ-साथ मेरी मां, पिता तथा बहन और मेरी मातृभूमि भारत का शुक्रिया।
 
डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है। 39 मिनट की इस शार्ट फिल्म में इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। निर्माण कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Oscars 2023 : 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' बनी बेस्ट फिल्म तो 'नाटू नाटू' को मिला ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट