Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेड कार्पेट फैशन क्वीन के रूप में उभरीं निक्की तंबोली, जानिए क्यों?

हमें फॉलो करें रेड कार्पेट फैशन क्वीन के रूप में उभरीं निक्की तंबोली, जानिए क्यों?

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (11:23 IST)
एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस लुक से अक्सर सोशल मीडिया पर कहर ढाती नजर आती है। निक्की तंबोली इंडस्ट्री में अपने लिए बहुत मजबूत जगह बना रही हैं। न केवल अपने अभिनय विकल्पों के साथ, बल्कि अपने फैशन गेम के साथ भी, निक्की एक ताकत बन रही है। 
 
webdunia
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक प्रमुख उपस्थिति के साथ, पिछले कुछ साल निक्की के लिए सुनहरे रहे हैं और इसने निश्चित रूप से रेड कार्पेट पर उनकी चमक को भी बढ़ाया है। 
 
webdunia
थोड़ी देरी से ही सही लेकिन निक्की स्टाइल के मोर्चे पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है और रेड कार्पेट पर लोगों को लुभा रही है। 
 
webdunia
वास्तव में, उनके दो नवीनतम पहनावे - एक नीले रेशम का वनपीस और एक ब्लैक कलर की झिलमिलाती साड़ी को सोशल मीडिया पर लोगों से बहुत प्रशंसा मिली है।
 
webdunia
निक्की जानती है कि ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर कैसे जीना है, रेड-कार्पेट पर उनके आउटफिट्स ने निश्चित रूप से उनको दूसरों से हटके दिखाया है। और यही वह है जिसकी लिए हम उन्हे प्यार करते हैं। 
 
webdunia
निक्की के लिए फैशन का क्या मतलब है, इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, मेरे लिए यह हमेशा स्टाइल से अधिक आराम के बारे में है, लेकिन हां मैं यह भी सुनिश्चित करती हूं कि मैं जो पहनती हूं वह मुझ पर अच्छा लगे। 
webdunia
निक्की कहती हैं, दिन के अंत में यह इस बारे में है कि मैं एक पोशाक कैसे पहनती हूं, अगर मैं कुछ ऐसा पहनने में सक्षम हूं जो इसकी सभी सुंदरता के साथ भव्य है, और फिर भी में इसके बारे में सहज महसूस करती हूं, तो यह मेरे लिए काफी संतोषजनक है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अनुपमा' से हर दिल अजीज बनीं रुपाली गांगुली, इस मुकाम तक पहुंचने में एक्ट्रेस को लगे 22 साल