Publish Date: Mon, 10 Apr 2023 (17:37 IST)
Updated Date: Mon, 10 Apr 2023 (17:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास और बेयी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत आई हुई थीं। अब प्रियंका और उनका परिवार वापस अपने घर लॉस एंजेलिस पहुंच गए हैं। वहीं अब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ पहले ईस्टर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है।
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं। जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ईस्टर संडे।' फैंस तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रियंका की प्यारी सी बेटी मालती पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स', 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें