Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के 4 साल बाद मां बनीं शिरीन सेवानी, दिया बेटे को जन्म

शिरीन ने 11 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया है

हमें फॉलो करें शादी के 4 साल बाद मां बनीं शिरीन सेवानी, दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 18 मार्च 2024 (16:48 IST)
Shirin Sewani becomes mother: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जसमीत का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन सेवानी के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस शादी के चार साल बाद मां बन गई हैं। शिरीन ने 11 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि उन्होंने इस खुशखबरी को 18 मार्च को फैंस संग शेयर किया है।

शिरीन सेवानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर एक न्यूज आर्टिकल की कटिंग है। इसमें शिरीन अपने पति और न्यूबॉर्न बेबी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में कपल अपने बच्चे को निहारते दिख रहे हैं। 
 
दूसरी तस्वीर में एक हाथी के बच्चे की प्यारी सी कलाकृति है। इसमें उन्होंने अपने बेटी की जन्मतिथि दिखाई हैं, जो 11 मार्च 2024 है। अगली तस्वीर में शिरीन और उनके पति गुब्बारों के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ शिरीन ने लिखा, 'चिंकी का भाई हुआ है।'
 
बता दें कि शिरीन सेवानी ने साल 2020 में पायलट उदयन सचान संग शादी रचाई थी। शिरीन एक्ट्रेस के साथ साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। वह नागिन 2 और कवच 2 जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24 साल बाद बनने जा रहा चांदनी बार का सीक्वल, मोहन आजाद करेंगे निर्देशित