Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ की ब्यूटी क्वीन तान्या होप ने अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर मचाया तहलका

हमें फॉलो करें साउथ की ब्यूटी क्वीन तान्या होप ने अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर मचाया तहलका

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (14:32 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तान्या होप ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। तान्या एक्टर आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'AS04' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आइटम डांस नंबर करती दिखेंगी।

 
तान्या होप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके सिजलिंग अवतार को देखकर उनके चाहने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले उनका हर नया अवतार देखने के लिए बेहद बेताब रहते हैं।
 
webdunia
एक बार फिर से तान्या ने अपना नया लुक फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज दिए हैं। अपने लेटेस्ट फ़ोटो में एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम जीन्स के साथ येलो क्रॉप टॉप वाले लुक को फॉलो किया है जिसमे वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 
 
webdunia
तान्या ने अपने इस लुक को न्यूड ग्लॉसी मेकअप और स्मोकी आईज से कंप्लीट से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने बालों को वेवी टच के साथ ओपन रखा है।
 
webdunia
तान्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहां उनके कई बोल्ड फोटोज मौजूद हैं। वहीं वह अपने सादगी भरे अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।
 
अपने अभिनय से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब तान्या हिंदी डेब्यू के लिए तैयार है। तान्या ने साल 2016 में तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'कुत्ते' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म के हर किरदार का जबरदस्त लुक आया सामने