Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने जताई अपनी हत्या की आशंका, बोलीं- यदि मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो..

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने जताई अपनी हत्या की आशंका, बोलीं- यदि मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो..
, गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (17:51 IST)
बीते दिनों फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। 

 
एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, मैंने एक वेब पोर्टल को इस बारे में बताया था लेकिन अगले दिन मुझे पता चला कि वे इस मामले में अनुराग कश्यप से भी बात करके उनका पक्ष जानना चाहते हैं।
 
webdunia
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- भारत, यदि मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो याद रखिए कि मैंने सुसाइड नहीं की होगी। #MeToo 
बता दें कि एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके वकील ने बताया था कि आईपीसी की धारा 376, 354, 341, 342 के 342 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने बहनोई आयुष शर्मा का छोड़ा साथ, नहीं बनेंगे ‘गन्स ऑफ नॉर्थ’ का हिस्सा!