Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग से अलग हुईं ईशा कोप्पिकर, 9 साल की बेटी संग छोड़ा घर

हमें फॉलो करें शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग से अलग हुईं ईशा कोप्पिकर, 9 साल की बेटी संग छोड़ा घर

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (11:07 IST)
Isha Koppikar got divorced: बॉलीवुड की 'खल्लास गर्ल' ईशा कोप्पिकर भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब ईशा शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग से अलग हो गई हैं। दोनों की एक 9 साल की बेटी हैं, जिसका नाम रियाना है।
 
खबरों के अनुसार पति से अलग होने के बाद बेटी की परवरिश का जिम्मा ईशा ने उठाया है। ईशा और टिम्मी का तलाक नवंबर 2023 में हुआ था, जिसके बाद अभिनेत्री अपनी 9 साल की बेटी रियाना के साथ अपने ससुराल से बाहर चली गई हैं। 
खबरों के अनुसार कुछ समय पहले सामने आई समस्याओं की वजह से कपल अलग हो गया। उन्होंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। ईशा ने घर छोड़ दिया है और अपनी बेटी रियाना के साथ अलग रह रही हैं। 
 
पति से अलग होने की खबरों पर बात करते हुए ईशा कोप्पिकर ने एक न्यूज पोर्टल से कहा, कहने के लिए कुछ नहीं बचा। मुझे अपनी प्राइवेसी चाहिए। मैं आपकी संवेदनशीलता की सराहना करूंगी।
बता दें कि ईशा कोप्पिकर कृष्णा कॉटेज, डॉन, क्या कुल हैं हम, एलओसी कारगिल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा तेलुगु और मराठी फिल्में में भी काम किया है। साल 2019 में ईशा ने राजनीति में एंट्री की। 
 
ईशा कोप्पिकर 'भारतीय जनता पार्टी' की सदस्य हैं। वर्तमान में उन्हें भाजपा की 'महिला परिवहन विंग' की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी 'तेजस'