Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 21 April 2025
webdunia

शादी के 24 साल बाद अलग होने जा रहे सोहेल खान और सीमा खान, दायर की तलाक की अर्जी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sohail Khan
, शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और सीमा खान के रिश्ते में दरार आ गई है। सोहेल और सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दे दी है। हाल ही में सोहेल और सीमा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। 
 
बताया जा रहा है कि सोहेल खान और सीमा काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
 
सोहेल और सीमा के दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं। साल 2017 में रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। 
 
सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय, सीमा कथित तौर पर मुंबई में रह रही थीं और फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही थीह। कुछ ही समय में, सोहेल और सीमा ने डेटिंग शुरू कर दी और शादी करने का फैसला किया। 
 
सीमा के परिवार ने इन्हें शादी की मंजूरी नहीं दी। सोहेल और सीमा कथित तौर पर घर से भाग गए और अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी से पहले पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, फराह खान ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर