Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान के दोस्त सुनील ग्रोवर नहीं देखते कपिल शर्मा का शो, अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई!

हमें फॉलो करें सलमान के दोस्त सुनील ग्रोवर नहीं देखते कपिल शर्मा का शो, अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई!
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई अभी तक चर्चा में बनी हुई है। हर कोई बस इसी उम्मीद में बैठा है कि जल्द ही ये दोनों साथ में आकर मनोरंजन करें। सलमान खान पिछले कई दिनों से कपिल और सुनील के बीच मनमुटाव खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं।


कपिल शर्मा ने भी सार्वजनिक मंचों पर सुनील ग्रोवर से न सिर्फ बल्कि यह भी कहा कि वो चाहते हैं कि सुनील उनके शो में वापस आएं। लेकिन सुनील ग्रोवर कपिल के साथ काम करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा का शो देखते हैं तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
 
webdunia
सुनील ग्रोवर ने कहा कि अगर मैं किसी शो में नहीं हूं तो उसे देखता भी नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल शो में कुछ नया नहीं होता। बार बार वहीं पुराने स्टाफ को दिखाया जाता है।
 
इस बार कपिल शर्मा के शो को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर उनके दोस्त का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान खुद चाहते हैं कि दोनों सितारे एक हो जाएं और साथ में काम करे। लेकिन सुनील शायद पुरानी बातों को भुलाकर कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्यों पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की सोच रहे थे सैफ अली खान, बताई वजह