Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने फैंस को कहा शुक्रिया, लिखा खास पोस्ट

हमें फॉलो करें शादी के बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने फैंस को कहा शुक्रिया, लिखा खास पोस्ट

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (16:58 IST)
Parineeti Raghav Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के अगले दिन परिणीति और राघव ने अपनी रॉयल वेडिंग की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की।
 
वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके शादी की बधाई देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, क्योंकि अब हम इस नए सफर की तरफ एक-दूसरे के साथ बढ़ रहे हैं, इसका मतलब ये है कि दुनिया जानती है कि आप सब इसमें हमारे साथ हैं। 
 
webdunia
उन्होंने लिखा, आपके प्यारे मैसेज के लिए हमारे पास वक्त कम था और हमे इसका व्यक्तिगत रूप से जवाब देने का मौका नहीं मिला (जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, जीवन में इस वक्त बहुत कुछ चल रहा है) हम अपने दिल में खुशी के साथ सब कुछ पढ़ रहे हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद वास्तव में अमूल्य है, और हम इससे अधिक आभारी नहीं हो सकते, लव परिणीति और राघव।
 
बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली आ गई हैं। यहां नई बहुरानी का धूमधाम से स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि यह कपल दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी कर रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द वैक्सीन वॉर : गुमनाम हीरो और महिला साइंटिस्ट के नाम एक ट्रिब्यूट