Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आंख मिचौली' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, झूठ बोलकर मृणाल ठाकुर की शादी करवाने निकले परेश रावल

हमें फॉलो करें 'आंख मिचौली' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, झूठ बोलकर मृणाल ठाकुर की शादी करवाने निकले परेश रावल

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (13:12 IST)
Aankh Micholi Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचौली' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर ने पारो का किरदार निभाया है, जिसे शाम होने के बाद दिखाई देना बंद हो जाता है। इसके अलावा परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
 
फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है जिसके हर सदस्य को कोई न कोई बीमारी है। पारो को नाइट ब्लाइंडनेस है। इसके चलते उसे रात में दिखना बंद हो जाता है। उनके ‍पिता बने परेश रावल को भुलने की आदत है। 
 
पारो के दो भाई हैं जिनमें से एक (अभिषेक बनर्जी) अटक-अटक कर बोलता है और दूसरा (शरमन जोशी) सुन नहीं पाता। सभी मिलकर पारो के लिए एक लड़का ढूंढ रहे है। आखिर में उन्होंने रोहित पटेल (अभिमन्यु दसानी) मिलता है। पारो का परिवार तय करता है कि लड़के वालों को पारो की बीमारी के बारे में नहीं बताएंगे, वरना रिश्ता टूट जाएगा। 
 
webdunia
अब जब फैमिली झूठ बोलकर पारो रिश्ता एक नॉर्मल परिवार के साथ जोड़ेगी तो क्या क्या हंगामें होंगे यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। 
 
फिल्म 'आंख मिचौली' का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, आंख मिचोली 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टार परिवार अवॉर्ड्स का पहली बार हिस्सा बनेंगी भाविका शर्मा, जाहिर की खुशी