Publish Date: Wed, 27 Sep 2023 (11:25 IST)
Updated Date: Wed, 27 Sep 2023 (11:56 IST)
Karan Johar Love Story: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। करण जौहर ने 51 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है। हालांकि वे दो बच्चों के पिता जरूर हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया कि सही पार्टनर ढूंढना मुश्किल हो गया है। वह इस वक्त सिंगल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' उनकी रियल लाइफ कहानी पर आधारित है।
डिजाइनर प्रबल गुरुंग से बात करते हुए करण जौहर ने कहा, मैं बहुत ज्यादा रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं। जब मेरी उम्र 30 के आसपास थी तब मुझे इस बात का एहसास हुआ था कि सही पार्टनर ढूंढना और उसके साथ रिलेशनशिप में रहना बहुत मुश्किल है।
करण जौहर ने कहा, एक जमाने में उन्हें एकतरफा प्यार हुआ था। यह प्यार कई सालों तक चला। उसने उन्हें दुख तो दिया लेकिन, प्यार की ताकत भी सिखाई। फिल्ममेकर ने खुलासा किया कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' उनके एकतरफा प्यार की कहानी पर ही बेस्ड थी।
करण ने कहा, फिल्म में शाहरुख खान ने कहा था 'किसी से प्यार करने के लिए आपको उस शख्स की जरूरत नहीं होती।' मैं ये चीज मानता हूं। अब प्यार मेरी कमजोरी नहीं बल्कि मेरा हथियार बन गया। इसने मुझे हिम्मत दी है, भले ही इसने मेरा दिल तोड़ दिया।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें