Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो
, रविवार, 16 अगस्त 2020 (12:34 IST)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया। धोनी के रिटायर होने से फैंस काफी निराश है। फैंस सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ी तमाम यादे शेयर कर रहे हैं। इस बीच धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में काम करने वाले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
webdunia
वायरल वीडियो में सुशांत के फिल्म औऱ रियल क्रिकेट मैच के कुछ सीन्स को दिखाया गया है, जिसमें धोनी हैं। इस वीडियो में धोनी और सुशांत को देखना फैंस के लिए काफी स्पेशल है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत के सीन्स और धोनी के मैच के दौरान शूट हुए सीन्स को मिलाकर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत ने धोनी के एक्सप्रेशन्स से लेकर हर कुछ कॉपी किया था।
बता दें कि साल 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी जिसे लेकर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को जमकर तारीफें मिली थी। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने करीब 2 साल की तैयारी और क्रिकेट प्रैक्टिस की थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से माना जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए विदेश जाने से पहले संजय दत्त पूरा करेंगे यह काम!