Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 23 April 2025
webdunia

अहान शेट्टी की फिल्म ’तड़प' का पार्टी एंथम 'तेरे सिवा जग में' रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ahan Shetty
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (14:21 IST)
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म गाना 'तुमसे भी ज्यादा' रिलीज किया गया था। 

 
अब फिल्म का दूसरा गाना 'तेरे सिवा जग में' रिली कर दिया गया है। यह पार्टी एंथम है और प्रशंसकों द्वारा इस गाने को पहले गीत की तरह बेहद पसंद किया जा रहा है।
 
'तेरे सिवा जग में' एक उत्साही गीत है जिसमें एक अच्छा पार्टी सॉन्ग बनने के सभी गुण है। प्रीतम, शिल्पा राव और दर्शन रावल द्वारा गाया गया गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखित है। गाने में रैप भी है जिसे चरण ने लिखा और गाया है।
 
यह गीत निश्चित रूप से चार्टबस्टर बनने और तुमसे भी ज्यादा का अनुसरण करने के लिए तैयार है जो पहले ही प्रशंसकों के बीच हिट रह चुका है। गाने की सुरीली धुन इसे आकर्षक बनाती है और प्रशंसक निश्चित रूप से गाने को लूप पर सुनने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
 
webdunia
अहान शेट्टी गाने में केंद्रीय पात्र हैं और जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से प्रशंसक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वह फिल्म में एक कठिन भूमिका निभा रहे हैं और उनके ऑपोजिट तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में एक प्रभावशाली अवतार में दिखाई देंगी। 
 
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'गोविंदा नाम मेरा' में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी संग नजर आएंगे विक्की कौशल, फर्स्ट लुक रिलीज