Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aishwarya Rai Bachchan
, बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (14:39 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन 2 फरवरी को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिषेक को ढेरों बधाईयां मिल रही है। वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरे परिवार की तस्वीर शेयर कर अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्य दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी, पापा। प्यार प्यार प्यार हमेशा।' 
 
दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ अमिताभ बच्चन जया बच्चन और आराध्या बच्चन भी नरज आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या कैप्शन में लिखती है- प्यार हमेशा।

इस मौके पर ऐश्वर्या ने अभिषेक के लिए स्पेशल केक भी बनवाया, जिसमें फुटबॉल, उनकी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और उनकी पसंद के छोटे-छोटे सामान मौजूद हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्रीथ सीजन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: एलेना फर्नांडीस