Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐश्वर्या राय की पाकिस्तानी हमशक्ल इंटरेनट पर मचा रहीं धूम, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय की पाकिस्तानी हमशक्ल इंटरेनट पर मचा रहीं धूम, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान
, शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (16:37 IST)
सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज के हमशक्ल सामने आते रहते हैं। अब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार ऐश्वर्या राय की हमशक्ल इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक ब्लॉगर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जो हुबहु ऐश्वर्या राय जैसी हैं। 
 
ऐश्वर्या की हमशक्ल का नाम आमना इमरान है। आमना इमरान पाकिस्तान की एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आमना अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 
आमना की आंखे और होंठ बिल्कुल ऐश्वर्या जैसे है। खास बात ये है कि आमना खुद को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी के नाम पर प्रमोट भी करती हैं। आमना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऊपर ही लिखा हुआ है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी।
 


आमना इमरान के इंस्टाग्राम पर 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आमना अपनी कई फोटोज पोस्ट करती हैं, जिनमें वह ऐश्वर्या की तरह नजर आ रही हैं। 
 
ऐश्वर्या राय की कई फिल्मों के डायलॉग्स को लिप सिंक करते हुए आमना ने कई टिक टॉक पर वीडियोज शेयर किए थे। लोग आमना की फोटो देखकर ये भी पूछते हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी करवाई है। 
 
आमना पाकिस्तान में ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने की वजह से काफी मशहूर हैं।
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फनी चुटकुला : कोरोना काल में ऐसे चल रहा है शादी का लेनदेन