Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Drishyam 3 में वही पुराना ट्विस्ट: अजय देवगन की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, साथ आएंगे तीन सुपरस्टार

Advertiesment
Drishyam 3 update
Drishyam 3 को लेकर फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस बहुचर्चित फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है और इसे हिंदी, मलयालम और तेलुगु—तीनों भाषाओं में एकसाथ रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भी कहानी की मूल संरचना बदली नहीं जाएगी।
 
फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने पुष्टि की है कि Drishyam 3 की स्क्रिप्ट अब अंतिम चरण में है और तीनों वर्जन में एक जैसी स्टोरी लाइन रखी जाएगी, हालांकि लोकल दर्शकों की पसंद के अनुसार नैरेटिव और एलिमेंट्स में बदलाव किए जाएंगे। हिंदी वर्जन में अजय देवगन, मलयालम में मोहनलाल और तेलुगु में वेंकटेश अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे।
 
फिल्म की शूटिंग अब सितंबर 2025 के बजाय अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। मेकर्स का मानना है कि तीनों वर्जन को एक साथ रिलीज करने से कहानी का सस्पेंस बना रहेगा और किसी भी वर्जन में स्पॉइलर से क्लाइमैक्स खराब नहीं होगा।
 
Drishyam फ्रेंचाइज़ी की खास बात यही रही है कि इसके सभी वर्जन, हिंदी, मलयालम और तेलुगु, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। जीतू जोसेफ का पूरा फोकस इस बार भी कहानी की सस्पेंसफुल टोन और इमोशनल डेप्थ को बनाए रखने पर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाबीजी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे ने कहा- टीवी एक्टर्स को नहीं मिलती इज्जत