Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 (17:20 IST)
Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 (17:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद अब अजय ने अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म की पहली झलक में अजय अपने माथे पर भस्म लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद फिल्म के टाइटल के साथ त्रिशूल नजर आता है।
अजय देवगन ने भोला का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'कौन है वो? एक अजेय बल आ रहा।' फिल्म का टीजर कल यानी 22 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म 3डी फॉरमेट में उपलब्ध होगी।
अजय देवगन फिल्म 'भोला' में एक्टिठग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya