Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंसर्ट के बाद अचानक चली गई श्रेया घोषाल की आवाज, पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

हमें फॉलो करें कंसर्ट के बाद अचानक चली गई श्रेया घोषाल की आवाज, पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (15:55 IST)
बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। श्रेया ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और बंगाली गानों में भी अपनी आवाज दी है। श्रेया घोषाल इन दिनों यूएस टूर पर है। इस बीच सिंगर ने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

 
श्रेया घोषाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि ऑरलैंडो कान्सर्ट के दौरान उनकी आवाज पूरी तरह से चली गई थी। डॉक्टर की मदद की वजह से वो अब ठीक है। इलाज के बाद श्रेया ने एक और कॉन्सर्ट अटेंड किया। 
 
webdunia
श्रेया घोषाल ने लिखा, कल रात ऑरलैंडो में रात के म्यूजिक कान्सर्ट के बाद मैंने अपनी आवाज पूरी तरह खो दी। शुभचिंतकों के आशीर्वाद और डॉ. समीर भार्गव की बेहतरीन देखभाल के कारण मैं अपनी आवाज वापस पा सकी। इसके बाद मैं न्यूयॉर्क एरिना में 3 घंटे के संगीत समारोह में गा सकी।
 
webdunia
श्रेया ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, आज मैं बहुत इमोशनल हूं। मैं अपने बैंड, फैम और अपनी ए टीम से बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने मेरे सबसे अच्छे और बुरे दौर में मेरा साथ दिया है। मुझे साइन करने में मदद की चाहे कुछ भी हो। हालांकि वो फिलहाल बिल्कुल ठीक है।
 
श्रेया घोषाल ने साल 2000 में रियलिटी शो सारे गा मा में भाग लिया था। इसके बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें 2002 में फिल्म देवदास से गाने का मौका दिया। श्रेया ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Year End 2022 पर कर रहे हैं ट्रैवल प्लानिंग? तो ये 7 जगहें हैं बेस्ट