Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 (12:09 IST)
Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 (12:11 IST)
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ओरिजनल पावर रेंजर्स में से एक, जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है।
जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की जानकारी वहीं फ्रैंक्स ऑन द पावर रेंजर्स के को-स्टार वाल्टर ई. जोन्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने परिवार के एक और लविंग मेंबर के निधन पर दुख जाहिर किया।
खबरों के अनुसार एक्टर के एजेंट जस्टिन हंट ने एक बयान में कहा कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार और दोस्तों की प्राइवेसी का सम्मान करना जरूरी है क्योंकि हम इतने प्यारे शख्स के नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं। अपने चाहने वालों, दोस्तों और फैंस के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दिया। उनकी कमी खलेगी।
जेसन डेविड फ्रैंक मिक्स मार्शल आर्टिस्ट भी थे। उन्हें 'माइटी मॉर्फिन पावर रेंजर्स' में टॉमी ओलिवर उर्फ ग्रीन पावर रेंजर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।
Edited By : Ankit Piplodiya