Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का नया गाना 'देश मेरे' हुआ रिलीज

हमें फॉलो करें अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का नया गाना 'देश मेरे' हुआ रिलीज
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (18:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

 
अब इस फिल्म का नया गाना 'देश मेरे' रिलीज हुआ है। यह गाना देशभक्ति से भरा हुआ है। इस गाने में अजय देवगन भुज के लोगों के साथ मिलकर युद्ध के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।
इस गाने को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, अरिजीत सिंह की सोलफुल आवाज में नया गाना। आपके अंदर देशभक्ति जगा देगा।
 
इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और कंपोज आर्को ने किया है। फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। 
 
बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही और एमी वर्क भी नजर आने वाली है। फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृति सेनन ने निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के लिए लिखा खास पोस्ट, बोलीं- मिमी बनाने के लिए धन्यवाद