Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहली बार... अजय ने क्यों किया 'किसिंग सीन'?

Advertiesment
हमें फॉलो करें अजय देवगन
ऑन स्क्रीन किस न करने वालों की जमात में सलमान खान के साथ अजय देवगन भी शामिल थे, लेकिन 'शिवाय' में किसिंग सीन कर अजय देवगन बाहर हो गए। पहली बार वे हीरोइन को चूमते हुए 'शिवाय' में नजर आएंगे। आखिर अजय के आगे ऐसी क्या मजबूरी थी? यह सवाल सभी के मन में है। 
जवाब दिया अजय से जुड़े एक सूत्र ने। उसने स्क्रिप्ट की डिमांड का चिर-परिचित हवाला दिया। यह बात वे सभी कलाकार कहते हैं जब वे चुंबन दृश्य करते हैं। सूत्र के अनुसार अजय की बात में दम है। यदि नहीं होता तो वे अब तक कई बार स्क्रीन पर यह दृश्य कर चुके होते। 
 
शिवाय के अजय निर्देशक भी हैं। निर्देशक अजय को लगा कि लवमेकिंग और किसिंग सीन जरूरी है और यह बात अभिनेता देवगन को माननी ही पड़ी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर-ऐश्वर्या के आगे सलमान फ्लॉप!