Publish Date: Fri, 11 Dec 2020 (11:39 IST)
Updated Date: Fri, 11 Dec 2020 (11:41 IST)
अजय देवगन अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मेडे' की घोषणा कर चुके हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग आज से हैदराबाद में शुरू होने वाली है और अजय ने रिलीज डेट भी प्लान कर ली है। अजय यह फिल्म ईद 2022 पर रिलीज होगी।
ईद पर आमतौर पर सलमान खान की फिल्में रिलीज होती हैं। 2021 में भी वे राधे को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं और संभवत: 2022 में भी वे कोई न कोई फिल्म ईद पर रिलीज करेंगे। इस वजह से अजय की 'मेडे' और सलमान की फिल्म में टक्कर की संभावना है। गौरतलब है कि अजय और सलमान बेहद अच्छे दोस्त हैं।
अजय अपनी फिल्म शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को रिलीज करेंगे। वीकेंड के बाद सोमवार या मंगलवार को ईद रहेगी जिसका फायदा अजय की फिल्म को मिलेगा।
अजय इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसीलिए निर्देशन की बागडोर भी उन्होंने खुद उठाई है। अमिताभ और अजय आठ साल बाद साथ में काम कर रहे हैं।