Publish Date: Fri, 02 Apr 2021 (13:03 IST)
Updated Date: Fri, 02 Apr 2021 (13:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा मिला है। फिल्म 'आरआरआर' के मेकर्स ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन अपना साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म का पोस्टर शानदार है। जिसमें अजय देवगन का बदला हुआ अंदाज नजर आ रहा है। वहीं फैंस को भी एक्टर का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, Load…Aim…Shoot... वह अपने लोगों को सशक्त बनाने से ताकत हासिल करता है। पेश है अजय देवगन, RRRMovie से।
अजय के लुक की बात करें तो वह एक सशस्त्र क्रांतिकारी के अवतार में दिख रहे हैं। अजय ने बदन पर केसरिया रंग की चादर ओढ़ी हुई है। साथ में अपनी छाती पर बंदूक की गोलियों से भरी बेल्ट भी पहनी हुई है। सिर पर कपड़ा बांधा है, और माथे से खून बह रहा है।
अजय देवगन के साथ-साथ आलिया भट्ट भी इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। कुछ दिनों पहले आरआरआर फिल्म के निर्माताओं ने आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था, आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी उनके बर्थडे पर यानी 15 मार्च को जारी किया गया था।
ये फिल्म एक फिक्शनल स्टोरी पर आधारित है, जिसे 1920 के दशक यानी देश की आजादी से पहले के आधार पर बुना गया है। बताया जा तह है कि फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू और कोमराम भीम के किरदारों पर आधारित है। यह फिल्म दशहरे के मौके पर इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।