Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 (17:58 IST)
Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अजय देवगन ने अपनी हिट फिल्म 'रेड' के सीक्वल के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'रेड 2' का एक पोस्टर शेयर किया है।
पहले यह फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज होने की खबर थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2' अगले साल 1 मई को सिनेमाघरों में आएगी।
अजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होगा। रेड 2 फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।
रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की सीक्वल है।
WD Entertainment Desk
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 (17:58 IST)
Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 (18:00 IST)