Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजय देवगन की 'तानाजी' की शूटिंग होने वाली है शुरू, भव्य सेट बन कर तैयार

Advertiesment
अजय देवगन
बहुत पहले अजय देवगन ने 'तानाजी' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी, लेकिन जब बात आगे नहीं बढ़ी तो कहा जाने लगा कि अजय की यह महत्वाकांक्षी और बड़े बजट की फिल्म बंद हो गई है। ये बातें गलत साबित हुईं और अजय अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 
 
मुंबई के कुछ स्टूडियो में फिल्म के अलग-अलग सेट तैयार हो गए हैं जो कि बेहद भव्य हैं। इस फिल्म की शूटिंग 25 सितम्बर से शुरू की जा रही है। अजय शूटिंग अक्टोबर के मध्य से शुरू करेंगे। तब तक निर्देशक ओम राउत फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। 

webdunia

 
अजय के कई लुक टेस्ट किए गए हैं और इनमें से एक पसंद कर लिया गया है। अजय के उच्चारण पर भी काम किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए खास किस्म की ट्रेनिंग भी अजय ने ली है।


तानाजी मालसुरे के जीवन पर आधारित यह फिल्म बेहद भव्य बताई जा रही है। यह फिल्म अजय के दिल के बेहद करीब है और अजय इस फिल्म के लिए दिल खोल कर पैसा खर्च कर रहे हैं।

फिल्म के लिए कई कलाकारों का चयन होना बाकी है। सुनने में आया है कि सैफ अली खान और काजोल को फिल्म से जोड़ लिया गया है। कई कलाकारों से बातचीत चल रही है और कुछ बड़े नाम फिल्म से जोड़े जा सकते हैं। 
 
फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 'तानाजी' 2019 के आखिरी में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी समय लगेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारती सिंह और उनके पति हर्ष अस्पताल में भर्ती




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi